अखिलेश यादव के सिलेंडर वाले दावे पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, ‘क्या उनके घर में…’
योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. अखलिश यादव के ने दावा किया है कि लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. इस पर ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी है.
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव से पूछिए कि क्या उनके घर में सिलेंडर की कमी है. अगर वह ऐसा दावा कर रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि क्या उनके यहां कोई समस्या है. राजभर ने आगे कहा कि देश में कहीं भी गैस या एलपीजी की कोई कमी नहीं है.
‘सरकार को बदनाम करने की कोशिश’
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ सरकार को बदनाम करने की कोशिश है. जहां भी निरीक्षण किया जा रहा है, समाजवादी पार्टी के नेताओं के परिसर में 50-250 या यहां तक कि 500 सिलेंडर पाए जा रहे हैं.
कांशीराम जयंती को लेकर क्या कहा?
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांशीराम जयंती पर एक सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य वंचित, शोषित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नौकरी के अवसरों के बारे में जागरूक करना था. लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी रखने और अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
कांशीराम को भारत रत्न देने पर दी यह प्रतिक्रिया
उन्होंने मायावती द्वारा कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि अगर मायावती ऐसा कह रही हैं, तो वे खुद उनकी उत्तराधिकारी थीं. अगर कांग्रेस ऐसे दावे कर रही है, तो सत्ता में रहते हुए उसने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया. अब वे कांशीराम की बात सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे सत्ता से बाहर हैं.
प्रियांक खड़गे के बयान पर क्या बोले राजभर?
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा आरएसएस को ‘देश का सबसे भ्रष्ट संगठन’ बताने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब आपकी सरकार सत्ता में थी, तब आपने इसकी अनुमति क्यों दी? आपको इनकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिए थी.
उन्होंने आगे कहा कि 60 सालों तक जब आपकी पार्टी ने राज्य और देश पर शासन किया, तब आपने कोई ध्यान नहीं दिया. आपने यह नहीं देखा कि वे भ्रष्ट हैं या बेईमान, लेकिन अब केंद्र में सत्ता में आने के बाद आपको अचानक भ्रष्टाचार दिखाई देने लगा है.
