राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते पर क्या फंस गई कांग्रेस? खरगे-सोनिया जाएंगे या नहीं; फैसले पर अटकी पार्टी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते पर क्या फंस गई कांग्रेस? खरगे-सोनिया जाएंगे या नहीं; फैसले पर अटकी पार्टी

Ram Mandir Pran Pratistha ceremony कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर अभी तक फैसला नहीं ले पाए हैं। दोनों को निमंत्रण मिला है लेकिन अभी तक जाने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। जयराम रमेश ने आज कहा कि जो भी फैसला होगा जल्द बता दिया जाएगा।

नई दिल्ली। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राजनीति चरम पर है। पहले इस कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर कांग्रेस ने हंगामा मचा रखा था, अब इसमें शामिल होने को लेकर खुद ही कांग्रेस पार्टी फैसला नहीं ले पा रही है।

खरगे और सोनिया के शामिल होने पर अभी फैसला नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर अभी तक फैसला नहीं ले पाए हैं। दोनों को निमंत्रण मिला है, लेकिन अभी तक इसमें कोई फैसला नहीं हुआ है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।