सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

- सहारनपुर में पुरानी यमुना नहर की भूमि में पौधारोपण करते सिंचाई विभाग के अभियंता।
सहारनपुर [24CN]। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव के दौरान आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा हथिनीकुंड बैराज के समीप खाली पड़ी पुरानी यमुना नहर की भूमि पर वृक्षारोपण किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव के अंतर्गत आज सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विकास त्यागी व अवर अभियंता कालूराम के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा हथिनीकुंड बैराज के समीप खाली पड़ी पुरानी यमुना नहर की भूमि पर वृक्षारोपण किया तथा वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के साथ-साथ उनका संरक्षण करने की भी अपील की। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि रोपित पौधों को जीवित रखने की भी व्यवस्था की जा रही है।