सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

- सहारनपुर में धरना स्थल पर धरना देते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।
सहारनपुर। सिंचाई विभाग सयुंक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई विभाग के अनेक उपयोगी पदों को अनुपयोग मानते हुए जारी शासनादेश के विरोध में धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिला प्रशासन को सौंपकर इस कर्मचारी विरोधी शासनादेश को वापस लिए जाने की मांग की। आज सिचाई विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संघों का सयुंक्त संगठन उप राजस्व अधिकारी संजय बत्रा के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर पहुंचा जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सिंचाई विभाग के अनेक उपयोगी पदों को अनुपयोगी मानते हुए 14 मई को शासनादेश जारी किया था जिसके विरोध में प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 14 मई को शासनादेश जारी कर सिंचाई विभाग के कुछ पदों को अनुपयोगी बताकर समाप्त कर दिया है जो सरासर कर्मचारी विरोधी एवं जनविरोधी है। धरने में यह निर्णय लिया गया कि आज के धरना-प्रदर्शन पश्चात 20 जून को प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ के समक्ष विरोध स्वरूप विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा।
धरना प्रदर्शन में सिंचाई विभाग के समस्त संघों सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश, यूपी टयूबवेल नलकूप मिस्त्री संघ, मुंशी संघ, सिचाई संघ, मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट, ड्राइंग स्टॉफ एसोसियशन, चतुर्थ श्रेणी संघ, डिप्लोमा इंजी. संघ, भंडार पाल कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, जल लेखा संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य मौजूद रहे जिनमें प्रमुख राजेंद्र कुमार, अनिन कुमार पुण्डीर, प्रवीन कुमार, सुशील कुमार, रविन्द्र चौधरी, दुष्यंत पुण्डीर, अशोक, विनय मलिक, रजनीश त्यागी, वैभव काम्बोज, आनंद प्रकाश, मोतीलाल यादव, राकेश शर्मा, तरुण भोला, रुपेश कुमार, अमित शर्मा, मनोज रोहिला, अनूप मौर्या, मुकेश यादव, संदीप चौधरी, विकास धारिया, शमीम अहमद, शिव कुमार शर्मा, विशेष सैनी, सोमनाथ, सरिता देवी, अजीत कुमार, सतीश कुमार, राकेश कुमार शर्मा, मनोज मगगो, हेमसिंह, रजनीश सहगल, संजय शर्मा, संजय कुमार शर्मा, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार त्यागी, संदीप चौधरी, सौरभ गौतम, मनोज सैनी, पुनीत कुमार ट्विंकल, अमर गुप्ता, मुकुल गुप्ता आदि सहित सैंकड़ों कर्मचारी शामिल हैं।