‘अमेरिका में ईरान ने की रिजीम चेंज’, अभिषेक मनु सिंघवी ने हंसते हुए क्या इशारा किया?
यूएस मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन हारती नजर आ रही है. ट्रंप के हारने के पीछे का कारण कई लोग अमेरिका और ईरान का युद्ध भी बता रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा है कि ईरान ने यूएस में रिजीम चेंज कर दी है. उन्होंने रिजीम चेंज का कहते हुए सरकार पर निशाना साधा है.
भारत में विपक्ष रिजीम चेंज को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है. विपक्ष सत्ता बदलना चाहता है. ऐसे में अमेरिका में चुनाव हारने पर इसे भी रिजीम चेंज से जोड़ा जा रहा है.
अभिषेक मनु सिंघवी ने किया इशारा
अभिषेक मनु सिंघवी ने लिखा, ”हल्के-फुल्के अंदाज में कहें तो नतीजे बता रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति के बजाय, ईरान ने अमेरिका में सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) को सफलतापूर्वक अंजाम दे दिया है.” सिंघवी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
अभिजीत दीपके ने भी ली चुटकी
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने भी ट्रंप के इलेक्शन हारने पर चुटकी ली है. उन्होंने लिखा, ”ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते.” इसके अलावा उन्होंने लिखा, ”लोग नफरत की राजनीति के खिलाफ वोट कर रहे हैं, और जवाबदेही, नौकरियों तथा किफायती जीवन-यापन के पक्ष में वोट कर रहे हैं.”
ईरान का आया रिएक्शन
ट्रंप के हारने पर ईरान का रिएक्शन सामने आया है. ईरान के स्पीकार ने कहा, ”अंतरात्मा की आवाज हो या जीवन-यापन का सवाल, अमेरिकियों ने ‘युद्ध को ना’ कहा है और हम इस संदेश का समर्थन करते हैं. अगर अमेरिकी सरकार अपने ही लोगों की इच्छा को धोखा देकर अंतरराष्ट्रीय आकाओं और ब्लैकमेलरों की सेवा करती है तो उसे पता चल जाएगा कि हमारे ‘ना’ के साथ एक भयानक दुःस्वप्न भी जुड़ा है.”
ट्रंप ने स्वीकारी हार
इलेक्शन में पिछड़ने पर ट्रंप ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, ”मैं बैलेट पर नहीं था और अगर होता तो हम भारी बहुमत से जीत जाते. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”
