ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग बढ़ती जा रही है। ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में करीब सभी सभी खाड़ी देशों को निशाना बनाया है और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन से स्ट्राइक की है। अब ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर हमला कर दिया है। डराने वाली बात ये है कि तुर्की में नाटो के इस बेस पर बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका है।
ईरान इंतकाम के जुनून में सब कुछ भूल चुका है…वो बस अमेरिका और इजरायल से खामेनेई की मौत का बदला लेना चाहता है…इसके लिए वो लगातार हमले कर रहा है..अब ईरान ने तुर्की में NATO के बेस को निशाना बनाया है..ईरान ने तुर्की में नाटो के इंसिरलिक एयर बेस पर अटैक किया है..हमले के बाद ब्लास्ट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं…जानकारी के मुताबिक इस अटैक को इंटरसेप्ट कर लिया गया…NATO के बेस पर अमेरिका के 50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान है… NATO समझौते के तहत अमेरिका ने यहां परमाणु बम स्टोर किए गए हैं..जिसको ईरान ने निशाना बनाया है
अब मिडिल ईस्ट की जंग और ज्यादा भीषण हो गई है…ईरान खाड़ी देशों पर लगातार अटैक कर रहा है..इराक में फ्रांस के बेस पर अटैक किया है…ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका भी नॉन स्टॉप हमले कर रहा है….तेहरान पर लगातार एयर स्ट्राइक की जा रही है..लेबनान पर भी इजरायल लगातार बम बरसा रहा है
