shobhit University Gangoh
 

महाराष्ट्र के नए DGP बनाए गए IPS अधिकारी संजय वर्मा, चुनाव आयोग ने किया नियुक्त

महाराष्ट्र के नए DGP बनाए गए IPS अधिकारी संजय वर्मा, चुनाव आयोग ने किया नियुक्त

महाराष्ट्र के नए डीजीपी का कार्यभार IPS संजय वर्मा को सौंपा गया है। आईपीएस संजय वर्मा को केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव है। उससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत मिलने के बाद डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले का आदेश दिया था।

डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सबसे वरिष्ठ आईपीएस के नाम मांगे थे, जिनमें संजय वर्मा एक थे। अन्य दो वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार इस दौड़ में शामिल थे।

Jamia Tibbia