• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

IPL 2021 SRH vs RCB: बैंगलोर की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को हराया

  • April 15, 2021
IPL 2021 SRH vs RCB: बैंगलोर की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को हराया
  • IPL 2021 SRH vs RCB इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 149 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 9 विकेट पर 143 रन ही बना पाई।

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 14वें सीजन का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई। बैंगलोर ने 6 रन से हैदराबाद को हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

 

हैदराबाद की पारी, वार्नर का अर्धशतक

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान डेविड वार्नर के साथ रिद्धिमान साहा उतरे। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर वह 1 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे। कप्तान वार्नर ने  31 गेंद पर 7 चौके  और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। काइले जैमिसन की गेंद पर 54 रन बनाकर वार्नर डैन क्रिस्टियन को कैच दे बैठे।

जॉनी बेयरस्टो को 12 रन के स्कोर पर शाहबाज अहमद की गेंद पर एबी डिविलियर्स द्वारा लपके गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर मनीष पांडे भी 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसी ओवर में आखिरी गेंद पर अब्दुल समद भी अपना विकेट गंवा बैठे। विजय शंकर महज 3 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली के हाथों कैच आउट हुए।

बैंगलोर की पारी, मैक्सवेल की फिफ्टी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने देवदत्त पडिक्कल को 11 रन के निजी स्कोर पर शाहबाज नदीम के हाथों कैच आउट कराया। आरसीबी ने पावरप्ले में 47 रन जोड़े। दूसरा झटका बैंगलोर को शाहबाज अहमद के रूप में लगा जो 10 गेंदों में 14 रन बनाकर शाहबाज नदीम की गेंद पर राशिद खान के हाथों कैच आउट हुए। शाहबाज नदीम ने अपने आखिरी ओवर में 22 रन लुटाए।

तीसरा विकेट आऱसीबी का कप्तान विराट कोहली के रूप में गिरा जो 29 गेंदों में 33 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर विजय शंकर के हाथों कैच आउट हुए। चौथी सफलता हैदराबाद को राशिद खान ने दिलाई। उन्होंने एबी डिविलियर्स को 1 रन के निजी स्कोर पर डेविड वार्नर के हाथों कैच आउट कराया। वॉशिंग्टन सुंदर के रूप में आरसीबी को पांचवां झटका लगा, जो 8 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों लॉन्ग ऑन पर आउट हो गए।

डैनियल क्रिस्चियन के तौर पर बैंगलोर को छठा झटका लगा, जो 1 रन बनाकर टी नटराजन के शिकार बने। काइल जैमीसन सातवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। उन्होंने 9 गेंदों में 12 रन बनाए और जेसन होल्डर की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे पारी की आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर का शिकार बने। उन्होंने 59 रन बनाए।

इस मुकाबले के लिए हैदराबाद की टीम में दो बदलाव हुए हैं। संदीप शर्मा की जगह शाहबाज नदीम को चुना गया है, जबकि मोहम्मद नबी के स्थान पर जेसन होल्डर को मौका मिला है। वहीं, बैंगलोर ने रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल को चुना है।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, जॉनी बेयरेस्टो, जेसन होल्डर, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और टी नटराजन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, डैनियल क्रिस्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

ये मुकाबला इस वजह से रोमांचक होने वाला है, क्योंकि हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी अपना दूसरा मैच जीतना चाहेगी।

SRH vs RCB Head to Head

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 10 मैच हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने जीते हैं, जबकि सात बार बाजी विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने मारी है। पिछले पांच मैचों की बात करें तो 3 मुकाबले SRH ने अपने नाम किए हैं। वहीं, 2 मैचों में बैंगलोर की टीम को जीत मिली है। इसके अलावा चेन्नई के चेपक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

  • March 26, 2026
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली

IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली

  • March 25, 2026
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड

क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड

  • March 23, 2026
2137 ‘डक’…, बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास

2137 ‘डक’…, बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास

  • March 20, 2026
27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

  • March 18, 2026
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

  • March 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026
  • ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद March 26, 2026
  • अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’ March 26, 2026
  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez