अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रशिक्षक ने जूडोकाओं को सिखाए गुर

अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रशिक्षक ने जूडोकाओं को सिखाए गुर
  • सहारनपुर में जूडो खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देते अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सोमा नागाओ।

सहारनपुर [24CN]। अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रशिक्षक सोमा नागाओ ने आज देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में जूडोकाओं को जूडो की विभिन्न तकनीकों को अभ्यास कराया। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के आमंत्रण पर जापान के अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रशिक्षक सोमा नागाओ दस दिन के प्रवास पर सहारनपुर आए हुए हैं। यहां वह सहारनपुर के जूडोकाओं को जूडो का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सोमा नागाओ ने आज देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में जूडोकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

इससे पूर्व सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के संस्थापक हरिसिंह सैनी, उपप्रबंधक अनीता सैनी, प्रधानाचार्य रूपेश सैनी, समन्वयक शिवकुमार सैनी, शारीरिक शिक्षक व जूडो प्रशिक्षक राजी शर्मा, प्रवक्ता श्रीमती वंदना धु्रव ने सोमा नागाओ को बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। सोमा नागाओ ने हिंदी जापानी भाई-भाई नारे के साथ जूडोकाओं को सम्बोधित करते हुए जूडो सीखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अर्णव गुप्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।