शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह दिनांक 26-02-2022 को के द्वारा शोभित विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय “Recent Advance in Sustainable Environment” रहा।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय परंपराओं के अनुसार दीप प्रज्वलन कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। यह कार्यक्रम कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ तरुण शर्मा ने कार्यक्रम के विषय एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक सच्चाई है कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते हैं। इसका मतलब है कि आप अपने सामाजिक कौशल का उपयोग करने और नए शोध करने में सक्षम होंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

तत्पश्चात शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विषय को स्पष्ट किया और इसके महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला, तथा कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शोभित डीम्ड विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रो.(डॉ.) अजय राणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के संदर्भ में कहा कि यह आपको शिक्षा और ज्ञान के मामले में भी बाकी सभी से एक कदम आगे रहने में मदद करता है। इससे आप अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अपने ज्ञान और सोचने की क्षमता को बेहतर तरीके से बढ़ा सकते है। एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से आप जो ज्ञान और कौशल का उपभोग करते हैं, वह आपके भविष्य के काम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इलिनोइस विश्वविद्यालय, शिकागो से प्रो.(डॉ.) कृष्णा आर. रेडी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन छात्रों, शिक्षकों, प्रोफेसरों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और सभी के पास क्रांतिकारी विचारों का आदान-प्रदान करने, महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने और एक स्वस्थ और सह-अस्तित्व वाले सीखने के माहौल को विकसित करने में योगदान देने का उचित माध्यम है।

तत्पश्चात कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, प्रो.(डॉ.) दिव्या प्रकाश, डॉ. तरुण शर्मा एवं अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में “Book of Abstract” का विमोचन किया गया। इसके पश्चात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की से डॉ. गौरव माणिक एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर से डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम की इसी श्रंखला में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ की महासचिव प्रो. श्रीमती पंकज मित्तल ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह एवं पूरी आयोजन समिति को इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी। तत्पश्चात उन्होंने भी इस कार्यक्रम के विषय को समझाते हुए एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उद्घाटन सत्र के अंत में शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, प्रो.(डॉ.) दिव्या प्रकाश एवं अन्य सभी लोगों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की, कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वह अवश्य ही प्राप्त होंगे एवं इसके दूरगामी एवं सकारात्मक परिणाम देखने को भी मिलेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम की संयोजिका प्रो.(डॉ.) दिव्या प्रकाश ने सभी गणमान्य एवं सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अन्य शिक्षकगण अजय शर्मा, महेंद्र कुमार, मोनिका सैनी, मानसी सैनी, नितिन कुमार योगेश शर्मा नवीन कुमार, रितु शर्मा, स्वाति राजौरा, तकनीकी सहयोगी पुष्पेंद्र, विकास आदि उपस्थित रहे तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र समाप्त किया गया।