सुबह से रूक-रूककर हो रही बरसात ने बदला मौसम का मिजाज
- सहारनपुर में बारिश के चलते गंतव्य को जाते नागरिक।
सहारनपुर। बृहस्पतिवार से रुक-रुक कर हो रही बरसात में सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है और वहीं रमजान माह के बाद ईद-उल-फितर पर्व की तैयारी को लेकर भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर बाजार में भी ईद की खरीदारी को लेकर काफी कम भीड़ देखने को मिल रही है जिस कारण दुकानदार मायूस होते नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से हो रही रुक-रुक कर बरसात के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह एस्ट्रेस हो गया है और केवल जरूरी काम के लिए ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालय में अघोषित अवकाश जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर लोगों आवाजाही काम रही और वाहनों की रफ्तार को भी काफी ब्रेक लग गया अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबते रहे। जिस कारण सामने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
उधर रमजान के बाद ईद उल फितर त्यौहार को लेकर बाजारों को विशेष रूप से सजाया गया है लेकिन ग्राहकों के संख्या कम होने के कारण दुकानदारों के चेहरे पूरी तरह मायूस दिखाई पड़ रहे हैं। बाजार में पूरी तरह खघमोशी छाई हुई है और अधिकांश दुकानें खाली खाली नजर आ रही है जिसको लेकर दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि चांद रात को देखते हुए बाजार में विषय तैयार की गई थी और दुकानों को भी आकर्षक ढ़ग से सजाया गया था। देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ नहीं उंगली हुई थी और अभी भी दुकानदार रात होने का इंतजार और बारिश बंद होने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
