अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का हुआ शुभारंम्भ
- सहारनपुर में कुश्ती प्रतियोगिता शुभारम्भ एसएसपी अभिनंदन सिंह।
सहारनपुर। 29वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर (कुश्तीध्बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग) प्रतियोगिता-2026 का सहारनपुर मे आगाज हो गया। जिसमे विभिन्न जनपदों से आए पुलिसकर्मी खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 29वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर (कुश्ती ध् बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग) प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा किया गय।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के प्रतीक हैं तथा पुलिस बल के जवानों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेल प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए पुलिसकर्मी खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म्स रेसलिंग में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।
