भगवान बजरंगबली की प्रतिमा का अपमान करना अमजद खान को पड़ा भारी, प्रशासन ने घर पर चलाया बुलडोजर

भगवान बजरंगबली की प्रतिमा का अपमान करना अमजद खान को पड़ा भारी, प्रशासन ने घर पर चलाया बुलडोजर

भोपाल : मध्य प्रदेश के शहपुरा के मां शारदा टेकरी के पास स्थित भगवान बजरंगबली मंदिर की प्रतिमा का अपमान करने के मामले में लोगों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। लोगों ने बाजार को पूरी तरह से बंद कर जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

रविवार दोपहर एक बजे शहपुरा के निवास तिराहे के पास मार्ग में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी  मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा मौके पर पहुंचे।

लोगों ने भगवान बजरंगबली की प्रतिमा को अपमानित करने वाले आरोपियों फिरोज खान और अमजद खान के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज करने और उसका घर गिराने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद आनन-फानन में आरोपित अमजद खान का शहपुरा में स्थित कच्चा मकान बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

दोनों आरोपितों पर एनएसए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव जिले से मंत्रालय भेजने की जानकारी जब अधिकारियों ने दी तभी प्रदर्शनकारी माने। दोपहर 3 बजे के बाद ही इस मार्ग में आवागमन बहाल हो सका।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे