गोष्ठी में दिए आईएसआई की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश
- सहारनपुर में गोष्ठी को सम्बोधित करते मंडलायुक्त हृषिकेश यशोद भास्कर।
सहारनपुर। मंडलायुक्त हृर्षिकेश भास्कर यशोद व पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने मंडल के तीनों जनपदों में तैनात पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आईएसआई की गतिविधियों की रोकथाम के लिए समुचित दिशा-निर्देश दिए।
सर्किट हाऊस सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद व डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि सहारनपुर मंडल संवेदनशील मंडल है जिसमें आईएसआई की गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन निगरानी करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस सम्बंध में मंडल के तीनों जनपदों के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी में सहारनपुर के जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा, शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार के अलावा मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी व एसएसपी भी मौजूद रहे।