नगर पालिका सरसावा परिसीमन में बसे परिवारों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

- सहारनपुर में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह।
सहारनपुर [24CN] । जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने नगर पालिका सरसावा के परिसीमन के संबंध संबंधित गाटा संख्या में बसे परिवार 2011 की जनगणना से प्रभावित है अथवा नही। इस सम्ब्न्ध में उप जिलाधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा है कि वे यथाशीध्र सर्वे की रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में नगर विकास की अधिसूचना के द्वारा नगर पालिका सरसावा में सम्मिलित हुए गाटा संख्या के परिसीमन सम्बन्धी बैठक कर रहे थे। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल को निर्देश दिये कि यथाशीध्र सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में देरी नही होनी चाहिए। सर्वे को शीघ्रता से पूर्ण करें जिससे शासन को समय से रिपोर्ट प्रेषित की जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर एस. एन. शर्मा, ई.ओ. सरसावा नगर पालिका श्री सुनिल कुमार सरोज उपस्थित रहे।