रिश्वत लेते रंगे हाथ धारा गया दरोगा, मांगे थे 80,000

रिश्वत लेते रंगे हाथ धारा गया दरोगा, मांगे थे 80,000
आरोपी दरोगा

आरोपी दरोगा पाँच वर्ष से सीओ पेशी मे जमा था

नकुड [इंद्रेश]। रिश्वत लेना एक दरोगा का भारी पड गया। पुलिस लाईन में आरोपी दरोगा को विजिलेंस की टीम ने पचास हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगो के खिलाफ विजिलेंस की टीम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

आरोपी दरोगा सीओ नकुड की पेशी मे तैनात है। पिडित महेश सैनी सरसावा थानाक्षेत्र के माजरी कलाँ का निवासी है। उसने बताया कि गांव के ही प्रदीप ने न्यायालय के माध्यम से उसके खिलाफ एसएसी एसटी का मुकदमा दर्ज कराया था। पिडित का कहना है कि उसके खिलाफ कराया गया मुकदमा पूरी तरह से झूठा है। मुकदमे की जांच सीओ नकुड कर रहे थे। उसने बताया कि उसने सीओ साहब से मिलकर अपनी बेगुनाही की बात बतायी। जिस पर सीओ साहब ने कहा कि निर्दोष को नंही फसांया जायेगा।

उसने बताया कि उसके बाद वह सीओ पेशी में दरोगा हरपाल सिंह से मिला। दरोगा ने मामला निपटाने के लिये उससे एक लाख रूपये की मांग की। इतना पैसा देने मे असमर्थता जतायी तो मामला अस्सी हजार मामला मे सेट हो गया। इस बीच पिडित ने विजिलेंस से संपर्क किया। पैसे का इंतजाम किया। पिडित ने बताया कि दरोगा बार-बार फोन करके उस पर पैसा देने के लिये दबाव बना रहा था। दरोगा ने कहा कि वह छुटटी घर जा रहा है। वह तुरंत उसे पैसा दे दे। महेश का दावा है कि आज दुपहर करीब बारह बजे दरोगा ने पुलिस लाईन सहारनपुर बुलाया। महेश के साथ विजिलेंस की टीम भी थी।
पुलिस लाईन के गेट पर गाडी में जैसे ही दरोगा हरपाल सिंह ने उससे पैसे लिये विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथो पकड लिया। जिसके बाद विजिलेसं की टीम आरोपी दरोगा को पकडकर सदर थाने ले गयी । जंहा उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

उधर दरोगा की गिरफतारी से जिले भर के पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया।

पांच वर्ष से सीओ पेशी में जमा था आरोपी दरोगा

आरोपी दरोगा हरपाल सिंह विगत पांच वर्षो से सीओ नकुड की पेशी मे जमा था। यह भी आश्यर्चजनक है कि इतने लंबे समय से अधिकारियो ने आरोपी दरोगा को सीओ नकुड की पेशी से क्यों नहीं हटाया?

सीओ नकुड ने कहा

सीओ नकुड नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी दरोगा छुटटी पर है। पैसे का लेने देन सहारनपुर में हुआ हैं। वे तीन महीने से ही नकुड में आए है इसलिये इससे अधिक जानकारी इस मामले में नहीं है।

 

देखे विडिओ