shobhit University Gangoh
 

अपनी मां से मिलने दिल्ली से अकेला बेंगलुरु पहुंच गया 5 साल का मासूम

अपनी मां से मिलने दिल्ली से अकेला बेंगलुरु पहुंच गया 5 साल का मासूम

नई दिल्ली : अपनों से मिलने का लंबा इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया। कोरोना वायरस ‘कोविड-19′ के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने तक स्थगित रहने के बाद घरेलू विमानों की आवाजाही आज दुबारा शुरू हो गयी। ऐसे में अलग अलग राज्यों में फसे लोग अपने घर की ओर निकल पड़े हैं। जहां लोग अपने परिवार वालों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंच रहे थे तो वहीं एक 5 साल का बच्चा अकेला ही सफर के लिए निकला था।

PunjabKesari

इस बहादुर बच्चे का नाम है विहान शर्मा जो 3 महीने से अपनी मां से दूर रह रहा था। वह वह अपने दादा दादी से मिलने दिल्ली गया था लेकिन लॉकडाउन के चलते वह वहीं फस गया था। अब हवाई सेवा शुरू होते ही वह दिल्ली से अकेला बेंगलुरु आ गया। इस मासूम बच्चे को स्पेशल कैटेगरी के यात्री के रुप में लाया गया।

PunjabKesari

बेंगलुरु पहुंचने पर विहान की मां उसे लेने आई। फ्लाइट अटेंडेंट ने जब बच्चे को उन्हे सौंपा तो वह भावुक हो गई। हालांकि इस दौरान उन्होंने सावधानी बरतते हुए विहान को गले नहीं लगाया। इस मासूम को हिम्मत को देख हर कोई हैरान रह गया। विहान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें वह अपने मां से मिलकर बहुत खुश दिखाई दे रहा है।

Jamia Tibbia