आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को दी जानकारी

सहारनपुर  [24CN]। खादी ग्रामोद्योग आयोग के एडीओ राजवीर सिंह ने कहा कि कम पूंजी लागत में अधिक लाभ मिले, यही खादी ग्रामोद्योग का उद्देश्य है। राजवीर सिंह आज यहां जेवी जैन कालेज में उद्योग अकादमिक एकीकरण एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ऑफिसियल वैबसाइट से होने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी जानकारी वैबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। सर्विस उद्योग व मैनुफैक्चरिंग उद्योग में अधिकतम 10 से 25 लाख रूपए तक ऋण सुविधाएं मिलती हैं।

पंजाब नेशनल बैंक के अमर बंसल ने बताया कि कैसे हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं और कैसे स्वयं उद्योग लगा सकते हैं। उन्होंने कर्म की महत्ता के विषय में बताते हुए कहा कि पूंजी के रूप में कोई भी आवश्यकता होगी तो वह प्रदान की जाएगी। माइक्रो स्मॉल एवं मीडियम इंटरप्राइजेज के लिए उसका लाभ कैसे लें? प्रधानमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम में बैंक द्वारा अनुदान कैसे प्रदान किया जाता है, उसके बारे में भी जानकारी दी।

संयोजिका ममता सिंघल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए सबको स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला को आत्मनिर्भर भारत योजना के प्रचारक विपिन सिंघल, पंजाब नेशनल बैंक के अमित कुमार चौबे, संजय सैनी, विजयमणि सिंह ने भी सम्बोधित किया।

कार्यशाला का संचालन डा. ममता सिंघल ने किया। इस दौरान प्राचार्य वकुल बंसल, डा. विनोद कुमार, डा. अशोक शर्मा, डा. पूनम शर्मा, डा. शुभ्रा चतुर्वेदी, डा. दिनेश कुमार, श्रीमती सीमा मिश्रा, डा. मनु, मनु गुप्ता, डा. सरिता बंसल, डा. योगिता अरोड़ा, डा. शैली नंदराजोग आदि मौजूद रहे।