ऊर्जा संरक्षण के बारे में छात्रों को दी जानकारी

सहारनपुर [24CN]। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 25 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 के मध्य आयोजित बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस कार्यक्रम पर उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यूपीनेडा, एस0ए0एम0 इण्टर कालेज में नवीकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर स्कूली छात्रों के मध्य कार्यक्रमों की जानकारी हेतु गोष्ठी में श्रीमती बबीता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए ऊर्जा संरक्षण पर छात्रों को जानकारी दी गयी।
परियोजना अधिकारी यूपीनेडा श्री आर0बी0वर्मा द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर जानकारी देते हुए अक्षय ऊर्जा पर आधारित एवं विकसित संयंत्र सोलर स्ट्रीट लाईट, सोलर पम्प, ग्रिड संयोजित रूप टॉप सोलर पावर प्लांट घरों में बिजली कम करने के संबंध में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार काकरान, एस0ए0एम0 इण्टर कालेज द्वारा ऊर्जा संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए इसे अपनाये जाने हेतु विशेष बल दिया गया।
एस0ए0एम0 इण्टर कालेज के नोडल अधिकारी ऊर्जा संरक्षण श्री कुलदीप कुमार द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि स्टार रेटिंग ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरण का उपयोग किया जाये साथ ही श्री फरत मियां ने भी ऊर्जा संरक्षण पर प्रकाश डाला।