shobhit University Gangoh
 

जगरूकता शिविर में प्रधानमत्री गरीब आवास योजना, वृद्वावस्था पेशन,विधवा पेशंन दिव्यागजनो के अधिकारो की दी जानकारी

जगरूकता शिविर में प्रधानमत्री गरीब आवास योजना, वृद्वावस्था पेशन,विधवा पेशंन दिव्यागजनो के अधिकारो की दी जानकारी

सहारनपुर [24CN]। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गोपाल नगर,गढी मलूक नम्बर 1 तथा उसके आसपास की मलीन बस्तियों में विधिक साक्षरता शिविरो का आयोजन किया गया। शिविर में निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता केन्द्र,  राष्ट्रीय लोक अदालत ,स्थायी लोक अदालत ,न्याय सबके लिये ,समानता का अधिकार, श्रम पजींकरण, प्रधानमत्री गरीब आवास योजना ,वृद्वावस्था पेशन,विधवा पेशंन दिव्यागजनो के अधिकारो आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 14 नवम्बर तक आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जागरूकता अभियान में शिविर आयोजित कर यह जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिरण के सचिव श्री हृषीकेश पाण्डेय ने बताया कि अगर किसी भी गरीब व्यक्ति को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ आवेदन के उपरांत भी प्राप्त नही हो रहा है। तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकता है।
श्री हृषीकेश पाण्डेय ने बताया कि  रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक सेवा योजनाओ की जानकारी देने हेतु एक ज्ञप्व्ैज्ञ(कीयोस्क) अस्थायी ढॉचा तैयार कर लगाया गया जिसपर चारो तरफ प्राधिकरण की योजनाओ का प्रचार किया गया है। जिससे भी स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक नागरिक को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओ की जानकारी मिल सकेंगी।

उक्त कीयोस्क का उदघाटन करते हुए न्यायिक मजिस्ट््रेट श्री कुमार आशीष ने उपस्थित व्यक्तियो से कहॉ कि वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार प्रचार करे तथा वह अन्य लोगो को भी योजनाओ के बारे में अवश्य बतायेसाथ ही सभी लोगो को प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रचार सामग्री वितरित की गयी  आज ही तहसील विधिक सेवा समिति देवबन्द, बेहट, नकुड, सदर एवं रामपुर मनिहारान में भी विधिक साक्षरता शिविर एवं डोर डोर टू डोर के कार्यक्रम आयोजित किये गये अनेक सामाजिक संस्थाओं, आशाओ, आगनवाडी कार्यकर्ताओ ने भी गॉव गॉव डोर टू डोर जाकर ग्रामीणो को जागरूक किया।

Jamia Tibbia