ग्रामीणों को दी विभिन्न योजनाओं व कानूनों की जानकारी

- सहारनपुर में विधिक साक्षरता शिविर में कानूनों की जानकारी देते उपनिरीक्षक।
सहारनपुर [24CN]। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत एवं मध्यस्थता केंद्र के लाभों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण अध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार गांव नाजिरपुरा व गांव रसूलपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान में प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी गई।
देहात कोतवाली के उपनिरीक्षक ने बताया कि जब भी किसी को कोई व्यक्ति तंग करता है तो वह 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा मौहल्ला तकिया में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में प्राधिकरण की योजनाओं एवं शासन की नीतियों की जानकारी मुख्य कार्यकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार गुप्ता व अश्विनी कुमार द्वारा दी गई। इस दौरान भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।