छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी

- सहारनपुर में सुंदरपुर स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
सहारनपुर। शिवालिक वन विभाग के मोहंड रेंज के अधिकारियों ने शिक्षण संस्थाओं में सीवर लगाकर भारत से विलुप्त जंगली जीव चीता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
टांको सुंदरपुर स्थित इंटर कालेज व दून्स प्राइड पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मोहंड रेंज अधिकारी एम. के. बलोदी ने बताया कि चीता विश्व का मांसाहारी जानवर है। 1947 से पहले भारतीय वनों में चीता जानवर पाए जाते थे। 1947 में मात्र एक चीता बचा था। उसके पांच साल 1952 में भारत से इस वन्य प्राणी को विलुप्त कर दिया गया था। इसके बाद 2009 में भारत में दोबारा चीता को अफ्रीका से लाने की कोशिश शुरू हुई जो अब 2022 में पूरी होगी।
दक्षिण अफ्रीका से भारत आने वाले 12 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनोपालपुर नेशनल पार्क में रखा जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव ने बताय कि चीता विश्व में सबसे तेज दौडऩे वाला जानवर है। इसी रफ्तार 105 से 120 किमी प्रति घंटा है। यह स्पीड केवल 3 सेकेंड में पकड़ लेता है और 25 मिनट तक लगातार दौड़ता रहता है। उन्होंने बताया कि चीता के बारे में कहा जाता है कि यह 23 फीट लम्बी छलांग लगाने वाला पहला जानवर है। चीता के बारे में चर्चा है कि यह एक मिनट में 150 बार सांस लेता है और इस जानवर के छोटे बच्चे 5 प्रतिशत ही जीवित रहते हैं। 95 प्रतिशत बच्चों को अन्य मांसाहारी जानवर मारकर खा जाते हैं। इसलिए यह जानवर एशिया में विलुप्त है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर सिद्धांत व सलाहकार विक्रम सिंह तोमर ने भी छात्र-छात्राओं को चीता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी, नितिन कुमार चौहान, रकम सिंह राठौर, स. शिवराज सिंह, फतह बहादुर सिंह, वनकर्मी श्रवण कुमार, नईम अली, संजय शर्मा, प्रबंधक महेश राणा, प्रधानाचार्य सुशील सैनी, मा. अनुज शर्मा, प्रवीण कुमार, महावीर काम्बोज, सतीश सैनी, अरविंद कुमार, संजय गुप्ता, दून्स प्राइड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनुप्रीत कौर, श्रीमती अनु कहलोन, दिलबाग जस्सर, चिका चौहान आदि मौजूद रहे।