वरिष्ठ नागरिकों को दी उनके भरण-पोषण सम्बंधी योजनाओं की जानकारी

वरिष्ठ नागरिकों को दी उनके भरण-पोषण सम्बंधी योजनाओं की जानकारी
  • सहारनपुर में रेलवे समाज पेंशनर्स समाज की बैठक में योजनाओं की जानकारी देती जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना।

सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज के तत्वावधान में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार द्वारा चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। रेलवे कालोनी स्थित रेलवे पेंशनर्स समाज के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन, पुष्प अर्पण व वंदेमातरम गायन के साथ किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस नियमावली के अंतर्गत माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं एवं अधिकार प्राप्त हैं। आवश्यकता पडऩे पर वे उनका उपयोग करें।

उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, आधार प्रमाणीकरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, दिव्यांग शादी विवाह पुरस्कार प्रोत्साहन योजना, दिव्यंाग कृत्रिम उपकरण योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा नगर पालिका द्वारा संचालित योजनाओं एवं समस्याओं के निस्तारण के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रेलवे पेंशनर्स अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। संस्था के संस्थापक आर. सी. शर्मा ने कहा कि किसी वरिष्ठ नागरिक को भरण-पोषण, उत्पीडऩ या कोई अन्य समस्या हो तो उनकी समस्या को सुलझाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष एन. एस. चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा रेलवे पेंशन अदालत में भेजे गए सभी मामलों का विभाग द्वारा निस्तारण कर दिया गया है। शिविर की अध्यक्षता आर. के. ढींगड़ा व संचालन मूलचंद रांगड़ा ने किया।

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी पंकज कुमार, डी. डी. रिखारी, अनुज, कैलाश, लोकेश, बिट्टू सहित हरीश कुमार, बी. पी. श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, एच. सी. राम, विजयलक्ष्मी, देवेंद्र कुमार, जे. एन. शर्मा, वी. के. त्यागी, अमरनाथ त्यागी, संध्या रानी, बलदेवराज, वेदप्रकाश, जगदीश प्रकाश शर्मा, इंद्रजीत कुमार, वी. के. शर्मा, अशोक शर्मा, विजय तलवार, स्वतंत्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।