श्रमिकों को दी योजनाओं व कानूनों की जानकारी

- सहारनपुर में विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं को जानकारी देती सचिव सुमिता सिंह।
सहारनपुर [24CN] । जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव व न्यायिक अधिकारी श्रीमती सुमिता ने कहा कि भारतीय संविधान सभी को ससम्मान जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम एवं सरकारी योजनाएं तो अनेक हैं परंतु उनका लाभ प्राप्त करने के लिए उनको मात्र जानने की आवश्यकता है। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुमिता आज अम्बाला रोड स्थित एक निर्माणाधीन स्थल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने श्रमिकों को नि:शुल्क सहायता, कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 भवन एवं अन्य सन्निर्माण, कर्मकार (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियम) व आल श्रम निषेद्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी अनेक योजनाएं भी सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
उन्होंने महिला श्रमिकों को बताया कि यदि कार्यस्थल पर उनको नियोजक व सहकर्मी द्वारा उनके साथ कोई दुव्र्यवहार या अश्लील हरकत की जाती है तो इस सम्बंध में वह महिला सैल में शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने श्रमिकों को श्रम विभाग में अपने पंजीकरण कराने के निर्देश दिए तथा आगामी 2 फरवरी को उनके कार्यस्थल पर ही पंजीकरण कराने की जानकारी भी दी। शिविर का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण कुमार ने किया। इस दौरान सुभाष चोपड़ा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के. पी. सिंह, राजकुमार गुप्ता, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।