जिला कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को दी सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में जानकारी

जिला कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को दी सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में जानकारी
  • सहारनपुर में जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला बंदियों को सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में जागरूक करते अधिकारी।

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन एवं विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

महिला बंदियों को बताया गया कि किस प्रकार वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं तथा रिहाई के बाद समाज में सम्मानपूर्वक पुन: स्थापित हो सकती हैं। अधिकारियों द्वारा महिला बंदियों को महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाईन नम्बर 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला हेल्पलाईन, 181 महिला सहायता, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव के उपाय तथा ऑनलाईन धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला बंदियों को भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन उनकी बेहतरी एवं पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयासरत है। अधिकारियों ने उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ें और अपने तथा अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में एसपी यातायात, नगर मैजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, जिला कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *