छात्र-छात्राओं से संवाद कर ली समस्याओं की जानकारी

- सहारनपुर में महाराज सिंह कालेज में छात्र-छात्राओं से संवाद करते सपा छात्रसभा के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN] । सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वासिल तोमर के नेतृत्व में महाराज सिंह कालेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा छात्र-छात्राओं से समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। सपा छात्र सभा के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे छात्र जागरूकता अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र सभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौ. वासिल तोमर के नेतृत्व में महाराज सिंह कालेज पहुंचे जहां उन्होंने कालेज के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा छात्र सपा के जिलाध्यक्ष चौ. वासिल तोमर ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं की समस्याओं के प्रति गम्भीर नहीं है। लगातार छात्र-छात्राओं की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में शुल्क प्रतिपूर्ति न होने की वजह से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने पर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का काम किया जाएगा।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से समाजवादी पार्टी से जुडऩे की अपील की ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके। छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष राव जुल्फकार खान ने कहा कि भाजपा ने छात्र संघ चुनाव न कराकर छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ किया है क्योंकि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की प्रथम सीढ़ी है जिससे छात्र-छात्राओं में नेतृत्व गुण का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्रसंघ चुनाव कराने के साथ-साथ अनेक छात्र कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया जाएगा।
इस दौरान छात्रसभा के राव अली खान, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नितिन कपिल, पंकज उमरी, अनुज मदनूकी, विश्वजीत गुर्जर, मो. वजाहत, कासिफ, पूजा, मिनाक्षी, शीबा, मंजू, शाहबान, इब्राहिम, अफसर राव, अमजद भाटी, युवराज चौधरी, सुहेब गाड़ा, योगेश झा, शुभम कुमार, कार्तिक कुमार, सुहेल तोमर, मुकुल यादव, नवाब मलिक, हिमांशु गुर्जर, मोहित कश्यप, अर्जुन सिंह, विपुल रोड आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।