निराश्रित महिलाओं को दी मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

निराश्रित महिलाओं को दी मिशन शक्ति अभियान की जानकारी
  • सहारनपुर में वूमैन कांफ्रेंस के कार्यालय पर आयोजित महिला शक्ति अभियान कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN] । महिला थाने की टीम ने अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस के स्वाधार गृह में पहुंचकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन, सशक्तिकरण, आत्म सुरक्षार्थ तथा नारी की गिरमा को बचाए रखने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के बारे में निराश्रित महिलाओं को जागरूक किया। बाजोरिया रोड स्थित अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस के स्वाधार गृह में महिला थाना टीम ने पूरे वर्ष महिला थाना व अन्य थानों से भेजी गई निराश्रित महिलाओं की समस्याएं सुनी तथा विगत 19 फरवरी को स्वाधार गृह में भेजी गई गुमशुदा महिला माया गर्ग को उसके परिजनों की खोज कर माता राजेश व बहन लक्ष्मी के सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि सहारनपुर पुलिस द्वारा 130 निराश्रित महिलाओं को स्वाधार गृह में आश्रय दिया गया है।