विधिक साक्षरता शिविर में दी गयी कानूनों की जानकारी

सहारनपुर [24CN]। सिविल जज (सी0डी0)/एफटीसी श्री अमित कुमार ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य उददेश्य आम नागरिको को छोटे कानूनो की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही रही सभी योजनाओं जैसे निःशुल्क कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता केन्द्र व स्थायी लोक अदालत आदि की जानकारी दी। उन्होने महिलाओं के अधिकारो जैसे जैसे कार्यस्थल पर छेड-छाड/यौन उत्पीडन से सरक्षण का अधिकार, पुरूषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, पति अथवा रिस्तेदारों से खिलाफ घरेलू हिसॉ से सुरक्षा का अधिकार, रात में गिरफतार न करने का अधिकार, सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार आदि की जानकारी भी दी।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में श्री अमित कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव क्रम में आज छुटमलपुर संगम बैंकट हॉल में विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन में सभी को यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि जो बाते आप लोगो को बताई जा रही है वह आप अवश्य ही दूसरे व्यक्तियो को बताये जिससे उनको भी लाभ प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष छुटमलपुर श्री सतेन्द्र नागर व श्री अश्विनी शर्मा, व समाज के अनेक स्वंयसेवियो ने अपने अपने विचार रखें। उसके पश्चात डोर डोर कम्पेन चलाकर लोगो को जागरूक किया गया।
प्राधिकरण स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर कैम्पेन कर लोगो को जागरूक किया गया तथा पैम्पलेट वितरित किये गयें। इसके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के अधीनस्थ कई कॉलेजो में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये। पुलिस थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा लोगो को जागरूक किया गया। सम्बन्धित तहसील विधिक सेवा समिति देवबन्द, बेहट, नकुड, सदर एवं रामपुर मनिहारान में भी विधिक साक्षरता शिविर एवं डोर डोर टू डोर के कार्यक्रम आयोजित किये गये। नगर निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से भी विधिक साक्षरता शिविर एवं डोर टू डोर कार्यक्रम आयोजित किये गयें। अनेक सामाजिक संस्थाओं, आशाओं, आंगनवाडी कार्यकर्ताओ ने भी गांव गांव डोर टू डोर जाकर ग्रामीणो को जागरूक किया।