राजमिस्त्री, मजदूर, रेहडीवाले, रिक्शावाले सब्जिवालों को श्रम कानूनों की दी जानकारी

सहारनपुर [24CN]। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खलासी लाईन में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में राजमिस्त्री, मजदूर, रेहडीवाले, रिक्शावाले सब्जिवाले उपस्थित थें। इसी के साथ श्रम कार्यालय लेबर कालोनी द्वारा एक पंजीकरण कैम्प भी आयोजित किया गया जिसमें विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं जन सम्पर्क अभियान के अन्तगर्त उपस्थित सभी व्यक्तियो को प्राधिकरण की योजनाओ से अवगत कराया और कल्याणकारी सरकारी योजनाओ के बारे में बताया तथा पैम्पलेट आदि वितरण भी किया।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क अभियान के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर में बताया गया कि 14 नवम्बर तक जो अभियान चालाया जा रहा है उसके अंर्तगत जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सहायता, प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एवं शासन द्वारा समय समय पर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना है जिससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। यह भी बताया गया कि श्रम विभाग द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को खलासी लाईन में निःशुल्क पंजीकरण किया जायेगा। पात्र व्यक्ति अपना आधार कार्ड, एक फोटो तथा बैंक की पासबुक की फोटो कापी लेकर आये उसका पंजीकरण हो जायेगा। इसी के साथ नोमिनी का आधार कार्ड भी लेकर आयें। उसके बाद नेहरू नगर, सब्जि मंडी, शारदा नगर, अहाता शिवदयाल कम्पाउण्ड में डोर टू सम्पर्क कर जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आज ही ग्राम पिंजोरा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। प्राधिकरण द्वारा गरीब एवं निसहाय को निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता केन्द्र के बारे में बताया गया। उसके पश्चात गांव पिंजोरा, रामनगर, बादशाहपुर व नयागांव में कैम्पेन कर लोगो को जागरूक किया गया और पैम्फलेट वितरित किये गये। इसके साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति देवबन्द, नकुड, बेहट, सदर एवं रामपुर मनिहारान में भी विधिक साक्षरता एवं डोर डोर टू डोर के कार्यक्रम आयोजित किये गये। अनेक सामाजिक संस्थाओं, आशाओं, आंगनवाडी कार्यकर्ताओ ने भी गांव-गांव डोर टू डोर जाकर ग्रामीणो को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर आयुक्त कार्यालय द्वारा भी अनेक कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक किया गया।