कल्चरल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बत इन इंडिया के तत्वावधान में दी संस्कृति की जानकारी

- शुक्रवार को द दून वैली पब्लिक स्कूल में भारतीय व तिब्बती संस्कृति को साझा कर उसे समझने के उद्देश्य से वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को भारत व तिब्बत मैत्री के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
देवबंद [24CN] : वर्चुअल बैठक में कल्चरल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बत इन इंडिया के हैड जेशे दोरजी दमदुल ने बच्चों को तिब्बती संस्कृति के ओरिजन को समझाते हुए नालंदा विश्वविद्यालय तथा बौद्ध धर्म से संबंधित प्रमुख चैत्यो (मंदिरों) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान बच्चों ने भारत व तिब्बत मैत्री के विभिन्न पहलुओं से संबंधित सवाल भी किए जिनका संतुष्टिपूर्ण उत्तर दिया गया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के वैश्विक आयोजनों से छात्रों में जानकारी के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि शिक्षा से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कोई भी छात्र बिना आत्मविश्वास के नहीं कर पाता, बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के लिए इस प्रकार की गोष्ठियां व संवाद अति महत्तवपूर्ण होते हैं।