उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह का किया स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत
- सहारनपुर में जीएसटी कमिश्नर से मुलाकात करते व्यापारी।
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी.) नगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में नवागत एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 जीएसटी श्रीमती रूबी सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बुके भेंट कर सहारनपुर में पदभार ग्रहण करने पर स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी कुछ समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।
एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह ने आश्वासन दिया कि व्यापारी करदाता हैं और उनके स्तर से किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा विभाग और व्यापारी आपसी सामंजस्य से कार्य करेंगे। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 नित्यानंद पांडेय भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में विवेक मनोचा, स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, सुधीर मिगलानी, अशोक छाबड़ा, राजपाल सिंह, नीरज जैन, अनुभव शर्मा, गुलशन अनेजा, कुबेर नरूला, ललित पोपली और विनीत चैहान शामिल रहे।
