‘इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था…’ चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

‘इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था…’ चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

चार धाम तीर्थ यात्रा में गैर हिन्दू यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के सासंद साक्षी महाराज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हर जगह नियम होने चाहिए, इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका गया था.

चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है और इस दौरान भारी भीड़ होती है. मेरा मुख्य आश्रम भी ऋषिकेश में है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुझसे भी संपर्क करते हैं. तीर्थस्थलों की समितियां अपने नियम बनाती हैं और उनका पालन सभी को करना होता है.

सांसद ने कहा कि एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जगन्नाथ पुरी गई थीं, लेकिन वहां की कमेटी ने उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी. वह नहीं गईं और बाहर से प्रणाम कर के लौट आईं.हालिया घटनाक्रम पर सांसद ने कहा कि निर्णय कमेटी का होता है और उसका पालन सरकार को करना होता है.


Leave a Reply