बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे इंडिगो के विमान की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, 137 यात्री थे सवार

नई दिल्ली। इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।दरअसल, बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली (6E897) फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे, जिसकी तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह 6.15 बजे तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है..