shobhit University Gangoh
 

करतारपुर साहिब दर्शन करने पाकिस्तान गई भारतीय सिख लड़की तीन दिन बाद मिली

करतारपुर साहिब दर्शन करने पाकिस्तान गई भारतीय सिख लड़की तीन दिन बाद मिली
तीन दिन पहले गुरुद्वारा करतारपुर साहिब दर्शन के लिए गए एक जत्थे से गायब हुई सिख लड़की सोमवार को मिल गई है। सोमवार देर रात मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा निवासी यह लड़की किसी पाकिस्तानी युवक से मिलने गई थी। पाक रेंजरों ने उसे देखकर अपने संरक्षण में लिया है। इस सिलसिले में पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुरु नानक देव की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ नवंबर से पाकिस्तान द्वारा खोले गए करतारपुर गलियारे के रास्ते भारत से रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां जा रहे हैं।
Jamia Tibbia