जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय नववर्ष वर्ष प्रतिपदा उत्सव

जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय नववर्ष वर्ष प्रतिपदा उत्सव
  • सहारनपुर में सरसंघ चालक का जन्मदिन मनाते संघ कार्यकर्ता।

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सहारनपुर महानगर द्वारा भारतीय नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर महानगर की विभिन्न बस्तियों में वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रमों का गरिमामयी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने आज सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार को नमन करते हुए राष्ट्र आराधना का संकल्प लिया। शिवाजी नगर की चन्द्र बस्ती में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधिवत पूजन और आज सरसंघचालक प्रणामश्के साथ उत्सव का प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर माननीय भाग संघचालक सुरेन्द्र लूथरा, महानगर बौद्धिक प्रमुख सुरेश एवं महानगर कार्यवाह रमेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माननीय संघचालक प्रमोद ने अपने बौद्धिक पाथेय में कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इसी दिन सृष्टि की रचना हुई और सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त कर राष्ट्र के स्वाभिमान को पुनर्जीवित किया था। इस दौरान नगर कार्यवाह विशाल सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Leave a Reply