किसानो की लडाई लडने वाला भारतीय किसान युनियन एक अकेला संगठन: सोनू तेजयान

- भाकियू (टिकैत) के मडंल सचिव बनने पर सोनू तेजयान का माला पहनाकर स्वागत करते लोग
देवबंद [24CN]: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा किसान नेता सोनू तेजयान निवासी ग्राम साल्हापुर को मंडल सचिव पद पर मनोनित किया है। सोनू तेजयान की नियुक्ति पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्होने भाकियू के आलाकमान का आभार व्यक्त किया है।
मंडल सचिव बनने पर सोनू तेजयान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के आला नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगें। उन्होने कहा कि आज देश में किसानो की लडाई लडने वाला भारतीय किसान यूनियन अकेला संगठन है और यह संगठन किसानो की लडाई को जुनून की हद तक लग रहा है। उन्होने कहा कि वह इस संगठन का हिस्सा बनकर गदगद है और क्षेत्र में किसानो की समस्याओं के लिये वह लगातार संघर्ष करेगेें और क्षेत्र के किसानो व संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगें।
सोनू तेजयान ने मंडल स्तर पर दायित्व दिए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, महासचिव विक्की तोमर, पूर्व प्रदेश मंत्री हबीब गुर्जर, जिलाध्यक्ष विनय ंिसंह का आभार व्यक्त किया। सोनू तेजयान के मंडल सचिव बनने पर रिंकू पाल, चैधरी अमित, डा0 अनीस मुर्तजा, राकेश प्रधान, चरण सिंह प्रधान, ब्रहमपाल प्रधान, गोविंद, संदीप ग्रेवाल, पप्पन कुमार, मोनू तेजयान, मुनेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।