‘भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी’, इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया

‘भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी’, इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया

New Delhi : मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की कीमत भारत को भी चुकानी पड़ेगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस जंग की वजह से भारत में ईंधन महंगा हो जाएगा और आर्थिक विकास धीमा हो जाएगा.

राहुल गांधी ने कहा, सीधे तौर पर यह युद्ध अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच नजर आ रहा है लेकिन हकीकत में यह अमेरिका, चीन और रूस के बीच में एक व्यापारिक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को दिखाता है. राहुल ने कहा, अमेरिका वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी प्रमुख स्थिति को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, जबकि चीन लगातार आगे बढ़ रहा है और अंतर को कम कर रहा है.

राहुल गांधी ने कहा, मिडिल ईस्ट एनर्जी प्रोडक्शन में दुनिया का बड़ा केंद्र है, अब इस आपूर्ति पर प्रेशर बढ़ाया जा रहा है.  उन्होंने कहा, होर्मुज ऑफ स्ट्रेट दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण रूट है. तनाव बढ़ने की वजह से इसके परिणाम इस क्षेत्र से कहीं ज्यादा दूर तक महसूस किए जाएंगे.


Leave a Reply