• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत अमेरिका संबंध हुए और मजबूत, स्वच्छ व हरित ऊर्जा के 2030 एजेंडे के सहयोग पर सहमति

  • April 9, 2021
भारत अमेरिका संबंध हुए और मजबूत, स्वच्छ व हरित ऊर्जा के 2030 एजेंडे के सहयोग पर सहमति
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा जलवायु मुद्दे पर वैश्विक नेताओं की शिखर बैठक के मद्देनजर थी केरी की भारत यात्रा। अमेरिका ने प्रधानमंत्री मोदी को जलवायु मुद्दे पर नेताओं की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया और वह इसमें हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका ने जलवायु वित्त पोषण, हरित हाइड्रोजन एवं लचीले आधारभूत ढांचे के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के वर्ष 2030 के एजेंडे पर सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जलवायु मुद्दे पर विशेष दूत जान केरी इस सप्ताह सोमवार को भारत आए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा वित्त मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात की। बागची ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत की भारत यात्रा जलवायु मुद्दे पर दुनिया के नेताओं की शिखर बैठक के संदर्भ में थी, जिसे डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। यह बैठक 22-23 अप्रैल 2021 को होनी है।

पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को जलवायु मुद्दे पर नेताओं की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया और प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि केरी ने जलवायु मुद्दे पर कार्य को लेकर प्रधानमंत्री की दृष्टि और वैश्विक नेतृत्व की सराहना की, जिसमें खास तौर पर वर्ष 2030 तक 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करना शामिल है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप सभी देशों की जलवायु कार्ययोजना का समर्थन करने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री और विशेष दूत केरी ने जलवायु वित्त पोषण, हरित हाइड्रोजन एवं लचीले आधारभूत ढांचा के मध्यम से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के साल 2030 के एजेंडे पर सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। भारतीय पक्ष ने पेरिस समझौते के तहत प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

भारत के लिए ‘नेट-जीरो’ उत्सर्जन लक्ष्य की घोषणा आवश्यक नहीं : केरी

अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष जलवायु दूत जान केरी ने गुरुवार को कहा कि यदि भारत ‘नेट-जीरो’ उत्सर्जन लक्ष्य की घोषणा करता है तो यह एक बड़ा कदम होगा, लेकिन यह ‘परम आवश्यकता’ नहीं है क्योंकि देश वे सभी चीजें कर रहा है जो उसे करने की जरूरत है। ‘नेट-जीरो’ का अर्थ ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन और पर्यावरण से समान मात्रा में उत्सर्जन हटाने के बीच का संतुलन है। उन्होंने कहा कि 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा की भारत की 450 गीगावाट की योजना के क्रियान्वयन के साथ वह उन कुछ देशों में से एक होगा जो वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने में मदद करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत के लिए ‘नेट-जीरो’ लक्ष्य की घोषणा करना व्यवहारिक होगा, केरी ने कहा, ‘हां, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी बैठक में मेरा यह संदेश नहीं था। वह चुनौती को समझते हैं। यह बड़ी बात होगी यदि भारत यह कहना चाहे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह परम आवश्यकता है क्योंकि भारत सभी चीजें कर रहा है जो उसे करने की जरूरत है।’ केरी ने इसके साथ ही यहां भारतीय कारोबारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका को नए ऊर्जा बाजार की त्वरित तैनाती, उत्सर्जन में तेजी से कमी और तीव्र औद्योगिक परिवर्तन में भारत को अपने साझेदार के रूप में लेकर चलने की आवश्यकता है।

 


Post navigation

Prev
Next
बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

  • April 1, 2026
रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

  • April 1, 2026
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

  • April 1, 2026
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

  • April 1, 2026
NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

  • April 1, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, 15 अप्रैल तक फिटनेस जांच अनिवार्य April 1, 2026
  • छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन संध्या की धारा प्रवाह में श्रद्धालु हुए सराबोर April 1, 2026
  • संगठन सृजन अभियान की जनपदीय समीक्षा हेतु 2 अप्रैल को सहारनपुर पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल: गणेश दत्त शर्मा April 1, 2026
  • विधायक निधि से बनने वाली सडकों का नगर विधायक, मेयर ने किया शिलान्यास April 1, 2026
  • संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ, जनजागरूकता को  रैली निकाली April 1, 2026
  • व्यापारियों ने परंपरा और नई उम्मीदों के साथ नए वित्तीय वर्ष का किया स्वागत April 1, 2026
  • महर्षि कश्यप जयंती एवं कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ April 1, 2026
  • बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा April 1, 2026
  • रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम… April 1, 2026
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez