• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य के करीब पहुंचा भारत, जानें वैक्सीनेशन को लेकर क्या रहीं चुनौतियां

  • October 15, 2021
100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य के करीब पहुंचा भारत, जानें वैक्सीनेशन को लेकर क्या रहीं चुनौतियां
  • भारत में टीकाकरण का लक्ष्य 100 करोड़ तक पहुंचने वाला है लेकिन इस दौरान कोविड वैक्सीनेशन को लेकर कई चुनौतियां सामने आईं। भारत के लिए बड़ी जनसंख्या सबसे बड़ी समस्या बनी है। ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में वैक्सीन लेकर पहुंचना भी चुनौती है।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ को छूने जा रहा है। इस लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में भारत को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कोरोना महामारी से हमारी लड़ाई वैक्सीन (Corona Vaccine) ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन भारत ऐसे देश में कोरोना टीकाकरण कई चुनौतियां लेकर आया। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इस लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में अब तक किन चुनौतियों का सामना भारत को करना पड़ा है और भारत इन चुनौतियों से निपटा इसकी भी चर्चा करेंगे।

जनसंख्या सबसे बड़ी चुनौती

भारत के लिए कोरोना वैक्सिनेशन में सबसे बड़ी चुनौती जनसंख्या रही है। आबादी के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। विश्व के छोटे देशों के लिए टीकाकरण अपेक्षाकृत ज्यादा आसान है। 2.5 करोड़ से कम आबादी वाले कई देशों में स्थिति भारत से बेहतर है। यूएई को देखें जहां 81 फीसद आबादी को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। कंबोडिया में यह आंकड़ा 63 फीसदी और स्विट्जरलैंड में 53 फीसदी है। ऐसे में भारत के लिए बड़ी जनसंख्या समस्या बनी है। ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में वैक्सीन लेकर पहुंचना ही बड़ी चुनौती है।

गलत सूचना और अफवाहों के कारण धीमा पड़ा था टीकाकरण

कोरोना महामारी को खत्म करने का एकमात्र विकल्प सभी नागरिकों का टीकाकरण करना है। लेकिन इस दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आईं जैसे- पहुंच की कमी, डिजिटल निरक्षरता, गलत सूचना और अफवाहों के कारण टीके की झिझक आदि जिस कारण ग्रामीण भारत में टीकाकरण का धीमा और असमान रोल आउट हुआ है। इसको कम करने के लिए ग्रामीण इलाकों में सरकार की ओर से गिव इंडिया मिशन टीकाकरण सभी के लिए शुरू किया है। यह मिशन कोरोना वैक्सीन से जुड़े मिथकों और गलत सूचनाओं के खिलाफ जागरुकता पैदा करने में मदद करेगा। वैक्सीन को लेकर नेताओं की ओर से दिए गए गलत बयानों की वजह से भी शुरुआत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ी थी।

ग्रामीण इलाको में वैक्सीन ले जाना भी एक चुनौती

कोल्ड चेन प्रबंधन और वैक्सीन को ग्रामीण क्षेत्रों के दूर-दराज के हिस्सों में ले जाना एक मुख्य चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा, दिव्यांगों, बुजुर्गों, और चलने फिरने में मुश्किल का सामना करने वाले लोगों को भी वैक्सीन लगाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।अपेक्षित तीसरी लहर उस समुदाय को कम प्रभावित करेगी जिसके पास अधिक वैक्सीन कवरेज है।

वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में सूचित करना जरूरी

वैक्सीन की नियमित आपूर्ति करना और प्रतिदिन लोगों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में सूचित करना, इन चुनौतियों का समाधान है। ग्रामीण भारत का एक बड़ा हिस्सा दैनिक मजदूरी पर निर्भर है और इसलिए उनके लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक जाना आसान नहीं होता है। उन्हें अपनी दैनिक जीविका को छोड़कर बार-बार जाना पड़ता है, और इस कारण वह वैक्सीन लगवाने से कतराने लगे हैं।

रफ्तार बनी रहे और लोग आगे आकर लें वैक्सीन

देश में 16 जनवरी को पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दो फरवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सरकारों की ओर से फ्री में वैक्सीन दी जा रही है तो ऐसे में लोगों को आगे आकर वैक्सीन की डोज लेने की जरूरत है। अगर वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज बनी रहे तो लक्ष्य को जल्दी हासिल किया जा सकता है।

 


Post navigation

Prev
Next
US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

  • March 12, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

  • March 12, 2026
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट

OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट

  • March 12, 2026
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

  • March 12, 2026
‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

  • March 12, 2026
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है March 12, 2026
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा” March 12, 2026
  • OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट March 12, 2026
  • जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण बूथ का उद्घाटन March 12, 2026
  • उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में भारतीय खटीक महासभा ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन March 12, 2026
  • नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग, भाकियू रक्षक ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन March 12, 2026
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह का किया स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत March 12, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दो वांछित बदमाश किए गिरफ्तार March 12, 2026
  • पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में डॉ. लाल पाथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 300 लोगों ने कराई जांच March 12, 2026
  • रोडवेज बसें डग्गामार वाहनों को लाभ पंहुचाने के लिये चात्रियों से से वसूल रही है अधिक पैसा March 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez