shobhit University Gangoh
 

भारत ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां सवाल करने की अनुमति नहीं : चिदंबरम

भारत ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां सवाल करने की अनुमति नहीं : चिदंबरम

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता है और कोई बहस नहीं होती है। लद्दाख में जारी गतिरोध के मुद्दे पर लोकसभा में पार्टी को नहीं बोलने देने के बाद चिदंबरम ने यह टिप्पणी की।
PunjabKesari
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान देने के बाद कांग्रेस को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा वॉकआउट किया और संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया।
PunjabKesari
चिदंबरम ने ट्वीट किया, ” आज भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता सकता है और जहां बहस की अनुमति नहीं है।”उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जान गंवाने वाले प्रवासियों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने के केंद्र सरकार के बयान पर भी हमला किया। वरिष्ठ नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ” आज भारत एक ऐसा अनूठा देश है जहां लंबी दूरी तय करके अपने घरों को जाने वाले प्रवासियों की मौत या घर पहुंचने के बाद हुई उनकी मौत का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।” पूर्व वित्त मंत्री ने सरकार को देश की आर्थिक हालात के लिए भी निशाने पर लिया।

Jamia Tibbia