भारत की पहचान भगवान श्री कृष्ण व श्रीराम से है: गजराज राणा

भारत की पहचान भगवान श्री कृष्ण व श्रीराम से है: गजराज राणा
  •  गांव डेहरा में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यात्रा का उदघाटन करते गजराज राणा

देवबंद [24CN]: सोमवार को ग्राम डेहरा में श्री शिव कमेटी के तत्वावधान में  आयोजित भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा का उद्घाटन भाजपा के पूर्व नगरध्यक्ष गजराज राणा द्वारा किया गया।

इस दौरान गजराज राणा ने कहा कि भारत देश देवी देवताओं और ऋषि मुनियों की पावन धरती है जिन्होंने विश्व को शांति कल्याण और दुष्टो के संहार का संदेश देकर मानव को प्रभु से मिलने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होने कहा कि भारत की भूमि ने समय-समय पर महापुरुषों को जन्म दिया है तथा वर्तमान समय में नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्य नाथ ऐसे महापुरुष है जो भारतीय संस्कृति को उच्च शिखर पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि पहले की सरकारों में जहाँ मंदिर में घंटे व कांवड यात्रा में डीजे बजाने व हिन्दू धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जाता था वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार में धार्मिक आयोजन पर मंदिरों में विशेष रुचि लेकर खुली छुट देकर व कांवड यात्रा में फूलों की वर्षा कर डीजे बजाने पर से रोक हटाई इतना ही नही पहले जहाँ भगवान श्रीराम का नाम लेना भी सांप्रदायिक माना जाता था आज वही महापुरूषो के कारण भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर बन रहा है।

भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता ने अभिभावको से अपने बच्चों को कृष्ण बनाने, के साथ ये बताना मत भूलिए कि कृष्ण होना मात्र बांसुरी बजाना या रास रचाना ही नही है बल्कि कृष्ण होना द्रौपदी के रूप में नारी का रक्षक तथा सुदामा के रूप में मित्र और गीता का वो कर्मयोगी होना है जिसके ज्ञान के आगे समूची दुनिया का ज्ञान आज भी बौना है। कहा कि अपने बच्चो को ये भी बतायें श्रीकृष्ण बांसुरी बजाने के साथ-साथ सुदर्शन चक्र चलाना भी जानते थे। इसलिये समय पड़ने पर दुष्टों के विनाश के लिए तुम्हें भी सुदर्शन चक्र चलाना होगा। शोभायात्रा शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि गजराज राणा, बिजेंद्र गुप्ता व परवीन गोयल जी का ग्राम प्रधान ऋषिपाल कश्यप, कमेटी  अध्यक्ष सुशील कश्यप, शोपिन कश्यप, रोबिन त्यागी, पूर्व प्रधान शेरसिह आदि मौजूद रहे।