shobhit University Gangoh
 

India Coronavirus Updates: देश में बीते 24 घंटों में आए 13,052 मामले, 127 लोगों की मौत

India Coronavirus Updates: देश में बीते 24 घंटों में आए 13,052 मामले, 127 लोगों की मौत

नई दिल्ली :देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले कम हो रहे हैं साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,052 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के कारण 127 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्ख्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के अब तक 1 करोड़ 7 लाख 46 हजार 183 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़  4 लाख 23 हजार 125 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 68 हजार 784 है। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1 लाख 54 हजार 274 हो गई है।

रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी

देश की कोरोना रिकवरी दर में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश में 13,965 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 96.99% हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी कम हुए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1040 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 1.57% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में साढ़े 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक साढ़े 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार(30 जनवरी, 2021) तक 19,65,88,372 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,50,964 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 37 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 37 लाख 44 हजार 334 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 2 लाख 44 हजार 307 को टीका लगाया गया है।

Jamia Tibbia