India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 89 हजार से ज्यादा केस मिल, 714 लोगों की मौत

India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 89 हजार से ज्यादा केस मिल, 714 लोगों की मौत

नई दिल्ली । भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 89 हजार 129 नए मामले सामने आए हैं और 714 लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते एक्टिव केस बढ़कर छह लाख 58 हजार से ज्यादा हो गया है। बीते 24 घंटे में 44,202 लोग संक्रमण से ठीक हुए और इस दौरान कुल 10 लाख 46 हजार 605 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़  23 लाख 92 हजार 260 मामले सामने आए हैं। वहीं एक  लाख 64 हजार  110 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस  छह लाख  58 हजार 909 है। यह कुल मामले का 5.32 फीसद है। कुल अब तक एक करोड़ 15 लाख 69 हजार  241 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रिकवरी रेट गिरकर 93.36 फीसद  और डेथ रेट 1.32 फीसद है। देश में अब तक सात करोड़ 30 लाख 54 हजार  295 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं कुल अब तक 24 करोड़  69 लाख 59 हजार 192 सैंपल टेस्ट हो गया है।