नकुड में बेअसर रहा भारत बंद
नकुड [ इंद्रेश त्यागी]। क्षेत्र में भारत बंद बेअसर रहा। पुलिस फोर्स ने नगरपालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान सहित बसपा कार्यकर्ताओं को भारतबंद के दौरान घर में ही रोक दिया। लोकदल कार्यकर्ताओं ने भारतबंद के समर्थन में बाजार मे नारेबाजी की। उन्होंने तहसील मुख्यालय पर धरना देकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्र में भारतबंद बेअसर रहा। नगर के तमाम बाजार खुले रहे। बाजार में आवाजाही सामान्य रही। सभी सरकारी कार्यालय खुले रहे। सडको पर वाहनो की आवाजाही भी सामान्य रही। बस स्टेंड पर सडक जाम करने की तैयारी कर रहे पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान को प्रशासन ने घर पर रोक दिया। बसपा कार्यकर्ताओ की तैयारी की भनक जैसे ही प्रशासन को लगी तहसीलदार देवेन्द्र सिंह दल बल के साथ वंहा पहुच गये। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्हे सडक जाम ने करने के लिये राजी कर लिया। पालिकाध्यक्ष ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका भारतबंद को शांतिपूर्ण ढंग से समर्थन है।
प्रसाशन ने पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान व उनके समर्थको अफजाल निजामी, कामिल, सरफराज कुरैशी, राजेंद्र, जावेद, शमीम, आसिफ राणा, फुरकान, पप्पु, हासिम, शकुर आदि को वंही नजरबंद कर दिया।
इसके अलावा लोकदल कार्यकर्ताओं अरविंद चौधरी, नीरज चौधरी, आशीष, शरद मढाण, संजय चौधरी, शुभम, जोगेंद चौधरी, अमन कुमार, जीवन चौधरी, मेघर सिंह आदि ने नयागांव रोड पर जलूस निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने तहसील के मुख्य द्वार पर धरना देकर सरकार विरोधी नारे लगाये। साथ ही तहसीलदार को अपनी मांगो के समर्थन मे ज्ञापन सौंपा।