वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का इस दिन होगा भिड़ंत, जानें इसे जुड़ी सभी डिटेल्स

वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का इस दिन होगा भिड़ंत, जानें इसे जुड़ी सभी डिटेल्स

नई दिल्ली: श्रीलंका ने भारत में इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. श्रीलंका ने जिम्बाव्बे को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. अब वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) का आमना-सामना 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इससे पहले वर्ल्ड कप 2011 में भारत और श्रीलंका की वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप के खिताब को जीतना चाहेगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टीम इंडिया टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान से 11 अक्टूबर को भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं World Cup 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीम 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. इसके बाद टूर्नामेंट में भारत अपना चौथा मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ खेलेगा.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के मैचों का शेड्यूल-

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे

22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

2 नवंबर – भारत बनाम क्वालीफायर श्रीलंका – मुंबई

5 नवंबर – भारत बनाम साउथ अफ्रीका – कोलकाता

11 नवंबर – भारत बनाम क्वालीफायर 1 – बेंगलुरु

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे