IND vs PAK: ईशान किशन ने किया ऐसा काम जो धोनी-पंत भी करने में नहीं हुए कामयाब, इस मामले में बन गए पहले भारतीय

IND vs PAK: ईशान किशन ने किया ऐसा काम जो धोनी-पंत भी करने में नहीं हुए कामयाब, इस मामले में बन गए पहले भारतीय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मैच को लेकर काफी पहले से हर तरफ चर्चा देखने को मिल रही थी। इस मैच को टीम इंडिया 61 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया को कोलंबो की धीमी पिच जिसमें पाकिस्तान ने 6 स्पिन गेंदबाजों का यूज किया और कुल 18 ओवर्स स्पिनर्स ने फेंके उसके इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने 77 रनों की शानदार पारी। ईशान किशन को उनकी इस बेहतरीन मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी और इसी के साथ वह एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गए जो अब तक कोई भी भारतीय विकेटकीपर हासिल करने में कामयाब नहीं हो सका था।

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

टीम इंडिया में वापसी के बाद से ईशान किशन का बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी जब भारतीय टीम ने एक के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था, तो उसके बाद ईशान ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया। ईशान के बल्ले से 77 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इसी के साथ ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जो प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय के तौर पर ईशान किशन चौथे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी, केएल राहुल ऐसा करने में कामयाब हुए हैं, लेकिन सभी को वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड मिला था।

ईशान किशन ने इस रिकॉर्ड को किया अपने नाम

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम पर दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के नाम पर था, जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब ईशान किशन ने अपनी 77 रनों की पारी से उनके इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं ये अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में चौथा सबसे बड़ा निजी स्कोर भी है।


Leave a Reply