• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राजस्थान के गृह राज्यमंत्री के 53 ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे, आय से अधिक संपति और कर नहीं चुकाने का मामला

  • September 7, 2022
राजस्थान के गृह राज्यमंत्री के 53 ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे, आय से अधिक संपति और कर नहीं चुकाने का मामला
  • यादव के जयपुर स्थित आवास दफ्तर कोटपुतली के पाथड़ी में स्थित फैक्ट्री सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्रदेश में यादव से जुड़े कुल 53 ठिकानों पर छापे मारे गए। यादव के उत्तररखंड एवं गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

जयपुर। आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार सुबह राजस्थान के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव, उनके स्वजनों एवं कारोबारी सहयोगियों के ठिकानों पर अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की है। यादव के जयपुर स्थित आवास, दफ्तर, कोटपुतली के पाथड़ी में स्थित फैक्ट्री सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्रदेश में यादव से जुड़े कुल 53 ठिकानों पर छापे मारे गए।

यादव के उत्तररखंड एवं गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने दस्तावेज और बैंक के लाकर खंगाले। यादव की कोटपुतली स्थित राजस्थान फ्लेक्सिबल पैकिंग लिमिटड फैक्ट्री,एमटी ट्रेडिंग सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारे गए हैं।

यादव इस कंपनी के निदेशक और उनके बड़े पुत्र मधुर यादव कंपनी के प्रबंधक है। यहां उनके एक रिश्तेदार की फैक्ट्री व गोदाम पर भी छापा मारा गया। यादव कोटपुतली से विधायक हैं। छापे की कार्रवाई में दौ सौ से ज्यादा आयकर विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। करीब सौ सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला है।

जानकारी के अनुसार यादव की फैक्ट्री में मिड-डे मील और फर्टीलाइजर की आपूर्ति के काम आने वाले कट्टे एवं पैकिंग की अन्य सामग्री बनती है। यादव के जयपुर में सिरसी रोड़ एवं बनीपार्क स्थित निजी आवास एवं मालवीय नगर के आवास व दफ्तर से आयकर चोरी व आय से अधिक संपति के कुछ दस्तावेज छापेमारी के दौरान मिले हैं। उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंचने की चर्चा सुबह थी । लेकिन यादव ने इससे इनकार किया है।

मंत्री बोले-सांच को आंच नहीं, जांच में सहयोग कर रहा हूं

यादव ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा, सांच को आंच नहीं है। आयकर विभाग की कार्रवाई में हम सहयोग कर रहे हैं। यादव ने कहा कि खुले मन से हमारी जांच करो। हमारा पुश्तैनी व्यापार है। मैं राजनीति में आने से पहले व्यापार करता था। हमारी उत्पादन इकाई है। भाई का उत्तराखंड में कोल्ड स्टोरेज और परिवहन का कारोबार है।

उन्होंने कहा, हमनें किसी भी तरह से गलत काम नहीं किया है। राजनीतिक चंदे से हमारा कोई सरोकार नहीं है। मैं साफ और स्वच्छ राजनीति करता हूं। अगर कारवाई में कोई राजनीतिक दुर्भावना होगी तो वह भी सामने आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोटपुतली में पैकेजिंग का काम है। फर्टीलाइजर में काम आने वाली वैक्स भी बनतीहै। मिड डे मील से कोई हमारा संबंध नहीं है, हम कट्टे और पैकेजिंग का सामान बनाते हैं। यहां से कट्टे जाने के बाद उसमें कोई क्या भरता है, इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह फैक्ट्री पर सुबह आठ बजे टीम पहुंची थी। कर्मचारी का मेरे पास फोन आया तो मैने कहा जांच करने दो, मेरे समर्थकों ने विरोध की बात कही तो मैंने उन्हे ऐसा करने से मना किया था। छापे की कार्रवाई के बीच नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास यादव के सिविल लाइंस स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। यादव के अनुसार कोटपुतली स्थित कंपनी में मैं 2009 से निदेशक हूं। दिल्ली के पीतमपुरा में रजिस्टर्ड इस कंपनी में कुल आठ निदेशक हैं।

यहां भी हुई कार्रवाई

यादव के कारोबार में सहयोगी कवलजीत राजावत और मूलचंद व्यास के ठिकानों पर जयपुर में छापेमारी की गई है। ये दोनों यादव के साथ सांई ट्रेडिंग नाम से कंपनी में साथ कारोबार करते हैं। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर स्थित यादव के भाई विजयपाल सिंह के ठिकानों पर छापेमारे गए हैं।आयकर विभाग ने भीलवाड़ा के किराना व्यापारी मथुरालाल काबरा की दुकान एवं आवास पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026
LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

  • March 27, 2026
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • March 27, 2026
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez