आय, जाति प्रमाणपत्र विकास की चाबी, इसका फायदा उठाये: असीम अरूण
नकुड 13 अप्रैल इंद्रेश। समाजकल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण ने घुमंतु वर्ग के अभिभावको को अपने बच्चांे को शिक्षित कर आगे बढने का आवाहन किया हैं । उन्होंने कहा कि जोगी जाति को जाति , आय प्रमाणपत्रांे मे की समस्याओ का वे समाधान करायेगे।
समाजकल्याण मंत्री यंहा चंद्रपालखेडी मे जोगी जाति को गुमंतु जाति का दर्जा दिये जाने पर आयोजित सम्मान समारोह को सबांेधित कर रहे थे। कहा कि शिक्षा, आय, व जाति प्रमाण पत्र सामाजिक विकास की चाबियां है। अगर अधिकारी प्रमाणपत्र जारी करने मे आनाकानी कर रहे है तो इसकी जानकारी उन्हे दे। वे समस्याओ का तुरंत समाधान करायेगे। जोगी समाज के आगे बढने पर उन्हे भी खुशी होगी। कार्यक्रम मे जोगी जाति के अग्रणी व्यक्तियों ने पगडी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम मे केप्टन सुभाष चंद ने कहा कि जोगी बिरादरी भाजपा व सनातन का झंडा थामने वालो मे आगे रही है। इसलिये इस जाति को भी आगे बढने का मौका मिलना चाहिए। इस मोके पर ब्लाक प्रमुख सुभाष चैधरी, व्यापारी नेता सुभाष सिंघल ,अमित कुमार, विनोद प्रधान , संजीव चैधरी, राजेश त्यागी, रमेश उपाध्याय,
आदि उपस्थित रहे।
