नागल में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

- नागल में महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ करते थाना प्रभारी
नागल [24CN] : प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को थाना प्रभारी केपी सिंह व वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार नें संयुक्त रूप से थाना प्रांगण में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान मौजूद महिला ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य व सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली सभी महिला फरियादियों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
इस दौरान रजनी राणा, धर्मवती, कुसुम, ममतेश, माया, मंदरेश, सुमन, मीनाक्षी, रीता, आकांक्षा, नफीसा मधु आदि रहे।