रणदेवी मे सौ कुंडी श्री सूर्य पंचायतन यज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ

रणदेवी मे सौ कुंडी श्री सूर्य पंचायतन यज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ
व्यासपीठ की पूजा करते आयोजक डा0 सुभाष चौधरी व चौ0 हरिपालसिंह

उत्तर प्रदेश धर्म भूमि भारत का का मुकुट – आचार्य ब्रहमानंद सरस्वती

नकुड 28 नवबंर इंद्रेश। समीपवर्ती ग्राम रणदेवी मे स्थित रामदूत डिग्री कालेज मे सौ कुंडी सूर्य पंचायतन यज्ञ के लिये देवपूजा व भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।

इस मौके पर भागवत कथा की व्यासपीठ से आचार्य ब्रहमानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत भूमि धर्म भूमि है। उसमे भी उत्तर प्रदेश इस धर्म भूमि का मुकुट है। इतना ही नही देश की सभी समस्याओ का उत्तर भी यह उत्तर प्रदेश ही देता है। इसप्रदेश का सहारनपुर जनपद तो गंगा यमुना जैसी पवित्र पावन नदियो के बीच की पावन धरा है। जिसकी सीमा पावन तीर्थ हऱिद्वार से मिलती है तो यह माता शाकुंबरी व बालासुंदरी की पवित्र भूमि है।

सौ कुंडी यज्ञ के लिये बनायी गयी विशाल पर्णशाला

उन्होंने भगवद कथा की शुभारंभ करते हुए कहा कि ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप है। जो सत चित आनंद है। जो नित्य है, सत्य है, अविनाशी है। जीवन का सार ईश्वर से जुडने मे है। जबकि यह जगत असत है। अनित्य हैं। विनाशी है। यह ममुष्य पर निर्भर है कि वह संचिदांनद स्वरूप ईश्वर से ुजुडता है या असत जगत से। उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद स्वरूप कृष्ण से जुडना ही इस जीवन का उददेश्य है।
इससे पूर्व एचआईटी के प्रबंधक डा0 सुभाष चौधरी व चौ0 हरिपालसिंह , मंयक चैधरी ने श्री भागवत जी की आरती पूजा की। साथ ही व्यास पीठ पर आचार्य श्री की भी पूजा की।

सौ कुंडी श्री सूर्य यज्ञ मे पहले दिन देव पूजा की गयी

रामदूत डिग्री कालेज मे सौ कंुडी श्री सूर्य पंचायतन यज्ञ का भी शुभारंभ हो गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले यज्ञ के पहले दिन यज्ञ मे विभिन्न देवताओ की पूजा की गयी । सौ कुंडी यज्ञ के लिये यंहां बांस का बडा पर्णशाला बनायी गयी है। जिसमे यज्ञ के लिये सौ कंुडी बनायी गयी है। देव पूजा के बाद सौ कंुंिडयो मे एक साथ यज्ञ कराया जायेगा। जो एक सप्ताह तक चलेगा।